अब भटोलीकलां और बरोटीवाला पंचायतें भी सील
बीबीएन (निस) : सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल में कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों के मामले आने के बाद जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने पूर्व में जारी आदेशों में पुनः संशोधन किया है। पुनः संशोधित आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमंडल में नगर परिषद नालागढ़ के अधीन आने वाला पूरा क्षेत्र तथा उपमंडल की 22 ग्राम पंचायतों के साथ अब 5 और ग्राम पंचायतों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इन पंचायतों में नन्दपुर, मंझोली, भोगपुर, भटोलीकलां और बरोटीवाला शामिल हैं। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
शुभकरण सिंह को ओएसडी
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एकाएक बढ़े कोरोना वायास के मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने मॉनिटरिंग के लिए हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी शुभकरण सिंह को प्रदेश सरकार ने बद्दी औद्योगिक क्षेत्र का ओएसडी नियुक्त किया है। यह अधिकारी बीबीएनडीए में कोरोना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए अभियान की अगुवाई करेंगे।
The post अब भटोलीकलां और बरोटीवाला पंचायतें भी सील appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aQ5IOj
via Latest News in Hindi
0 Comments