अनिल शर्मा/निस
रोहतक, 6 अप्रैल

रोहतक में सोमवार को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग तोड़कर दिल्ली रोड पर दौड़ता सवारियों से भरा ऑटो।-हरीश भारद्वाज

लाकडाउन के दौरान बेवजह सड़क पर घूमने वालों की खैर नहीं है। पुलिस ने नई पहल शुरू की है और प्रत्येक चौक चौराहे पर आने व जाने वालों का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए पुलिस कर्मियों को रजिस्टर दे दिए गए हैं और नाके के सिरियल नंबर के अनुसार यह ब्यौरा दर्ज होगा। अगर कोई कारण नहीं बता पाया तो उसके खिलाफ केस दर्ज भी होगा। पुलिस ने नाकों पर डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि डाटा एकत्रित करने के पीछे तबलीगी जमात के लोगों की तलाश करना भी है।

ऑटो में ठूंस-ठूंसकर भरे यात्री
रोहतक (हप्र) : शहर के कई चौराहों पर पुलिस हर आने-जाने वाले से कड़ी पूछताछ कर रही है, जबकि कई जगह पूछताछ ही नहीं है। मुख्य सड़कों व चौराहों को छोडकर पुलिस की सख्ती कम ही है। कई सवारी वाहन भी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। खासकर ऑटो में ठूंस-ठूंसकर यात्रियों को भरा जा रहा है। महम, कलानौर व सांपला में हालात तो ओर ज्यादा चिंताजनक हैं।

The post हर नाके पर दर्ज होगा ब्योरा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aP5qa9
via Latest News in Hindi

0 Comments