जम्मू, 4 अप्रैल (हप्र)
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार सुबह मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के 3 जवान भी घायल हो गये। एक हफ्तेे के दौरान कुलगाम में 4 नागरिकों की हत्या में ये आतंकी शामिल थे। 3 आतंकियों की पहचान शाहिद अहमद, आदिल ठोकर और एजाज नायकू के रूप में हुई है। तीनों कुलगाम जिले के ही रहने वाले थे। चारों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य थे। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुलगाम सेक्टर के मंज़गाम इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं।

The post हिज्बुल के 4 आतंकी ढेर, 3 जवान जख्मी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aKPxSn
via Latest News in Hindi

0 Comments