पाकिस्तान में संक्रमण के 2,700 मामले
इस्लामाबाद (एजेंसी) :
पाकिस्तान में कोरोना के मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 2,708 हो गई। अकेले पंजाब प्रांत में इसका आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है। ‘नेशनल हेल्थ सर्विसेज’ के मुताबिक कोविड-19 से अब तक 40 लोगों की जान जा चुकी है, देश में 140 लोग इसके संक्रमण के बाद ठीक भी हुए हैं। पाकिस्तान में इस बीमारी के मुख्य केंद्र के तौर पर पंजाब प्रांत उभरा है जहां कुल 1072 मामले सामने आए हैं। सिंध में 839, खैबर पख्तूनख्वा में 343, बलूचिस्तान में 175, गिलगित-बाल्तिस्तान में 193, इस्लामाबाद में 75, पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
The post पाकिस्तान में संक्रमण के 2,700 मामले appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3dRdKIy
via Latest News in Hindi
0 Comments