कनीना, 10 अप्रैल (निस)
दोंगडा अहीर गांव में लगे नाके से बीती मध्य रात्री एक सीआरपीएफ सैनिक जो बावल से सुठाना होते हुये जिप्सी लेकर आया था, नाके पर ग्रामीणों ने रुकवाकर छानबीन करनी चाही जिसे चालक नजर अंदाज कर गाड़ी भगा ले गया। ग्रामीणों ने गाड़ी गुजरने के मामले की जानकारी पुलिस व सरपंच को दी। जिनकी मुस्तैदी से गांव से ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर इंद्रपाल पुत्र धनसिंह वासी ढाणी शालुपुरा, जयपुर, सचिन पुत्र बनवारी लाल बगडाउ, अलवर व लक्ष्मी वासी दोंगड़ा सहित 3 के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। इंद्रपाल केरिपुब में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है जो बीती रात्री बावल से आया था। जिप्सी पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। दोंगड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुमन ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर कनीना थाने में खड़ा किया गया है वहीं 3 आरोपियोंं को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

The post लॉकडाउन : महिला सहित 3 के खिलाफ केस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ecAvXK
via Latest News in Hindi

0 Comments