समाजसेवियों ने 3000 लोगों को बांटा राशन
राजपुरा (निस) राजपुरा के वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. अजय चौधरी और राकेश कुकरेजा ने अपनी टीम के साथ शहरी इलाकों के जरूरतमंद परिवारों को राशन पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि इलाके में 23 मार्च से लगे कर्फ्यू के कारण केंद्र और पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार अपने-अपने घरों में रह रहे जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया जा रहा है इसी के तहत हमारी टीम ने गांवों में भी रह रहे दिहाड़ीदार मजदूरों को राशन का सामान दिया है। डॉ अजय चौधरी ने बताया कि राकेश कुकरेजा व बबलू चौधरी की अगुवाई में 3 टीमें गठित की गई है जो रोजाना जरूरतमंदों तक राशन व अन्य सहायता सामग्री का सामान वितरित कर रही हैं।
नये विचारों के लिए एक करोड़ का इनाम देगी चितकारा यूनिवर्सिटी
राजपुरा (निस) कोरोना वायरस के प्रति लड़ाई में चितकारा यूनिवर्सिटी प्रशासन, फैकल्टी और सपोर्ट स्टाफ ने अपना योगदान देते हुए अपना एक दिन का वेतन पीएम केयर फंड और पंजाब चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में देने का फैसला किया है।
यह जानकारी चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर अशोक चितकारा ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड 19 के कुप्रभाव को कम करने के लिए मेडिकल साइंसेस की तरफ से विचारों को आमंत्रित किया गया है। पिक्चर, कार्टून, फ्लोचार्ट और डायग्राम के रूप में इस बीमारी से लड़ने के लिए विचारों को आमंत्रित किया गया है।
मरीजों को ढूंढने, साफ सफाई के नये तरीकों को बताने, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित करने, सोशल डिस्टेसिंग और क्राप हारवेस्टिंग आदि के बारे में नये विचार मांगे गये हैं। चुनी हुई प्रविष्टियों के लिए 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। इसके अलावा 95 लाख रुपये इन विचारों पर रिसर्च के लिए रखे गए हैं।
The post समाजसेवियों ने 3000 लोगों को बांटा राशन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RuMS7z
via Latest News in Hindi
0 Comments