चंडीगढ़, 17 अप्रैल (ट्रिन्यू)
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि के दूसरे चरण 3 मई तक हरियाणा के 15 टोल प्लाजा पर टोल वसूली नहीं होगी। लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वीकृति प्रदान की है। इस दौरान सभी माल ढुलाई के वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।
राज्य के विभिन्न जिलों में लोक निर्माण (भवन और सड़कें) विभाग द्वारा 15 वाणिज्यिक टोल प्लाजा चलाए जा रहे हैं। इनमें से पांच बीओटी आधार पर, छह उद्यमियों के माध्यम से तथा चार विभाग द्वारा अपने स्तर पर चलाए जा रहे हैं।

The post 3 मई तक हरियाणा के 15 टोल पर नहीं देना होगा टैक्स appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3evkDzB
via Latest News in Hindi

0 Comments