2 झपटमार काबू : बाइक, मोबाइल बरामद
होशियारपुर, 5 अप्रैल (निस)
थाना हरियाना की पुलिस ने राहगीर को रोककर उसका बाइक व नकदी छीनने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गांव बसी उमर खां के निवासी जगिंदर सिंह ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि वह अपने बाइक पर जब गांव बैंसा के निकट पहुंचा वहां खड़े दो आरोपियों ने उसे संकेत देकर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे नगदी व मोबाइल फोन तथा उसका बाइक छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंधी थाना हरियाना में मामला दर्ज कर दोनों कथित आरोपियों मनदीप सिंह व अंडा निवासी सतौर को गिरफ्तार कर छीना गया बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया है।
The post 2 झपटमार काबू : बाइक, मोबाइल बरामद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RfFoVT
via Latest News in Hindi
0 Comments