पंजाब में 2 हफ्ते और रहेगा कर्फ्यू
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (एजेंसी)
कोरोना संक्रमण रोकने के उद्देश्य से पंजाब में लॉकडाउन/कर्फ्यू 2 हफ्ते और जारी रहेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि इसके बाद स्थिति का आकलन किया जाएगा। वहीं, सरकार ने कर्फ्यू में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 4 घंटे के लिए ढील देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा, ‘मैने कहा है कि आप लोगों को कुछ छूट मिलनी चाहिए। निर्णय हुआ है कि छूट सुबह 7 से 11 बजे तक दी जायेगी। लोग बाहर आ सकते हैं और दुकानें खुली रहेंगी।’ मुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि कर्फ्यू अथवा लॉकडाउन राज्य में कम से कम अगले दो हफ्ते तक जारी रहेगा।
The post पंजाब में 2 हफ्ते और रहेगा कर्फ्यू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2y2pqZ5
via Latest News in Hindi
0 Comments