नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (एजेंसी)
कोरोना संक्रमण की अधिकता के रूप में चिन्हित हाॅटस्पॉट जिलों की संख्या पिछले 15 दिनों में 170 से 129 रह गयी है। यानी 41 जिले हॉटस्पॉट से बाहर हो गए हैं। इस दौरान संक्रमण मुक्त जिलों के रूप में चिन्हित किये गये ग्रीन जोन की संख्या 325 से घटकर 307 रह गई। मंत्रालय द्वारा कोरोना संक्रमण रोधी अभियान की समीक्षा के लिये स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेश आंकड़ों के अनुसार सीमित संक्रमण वाले जिलों के रूप में चिन्हित ऑरेंज जिलों की संख्या 207 से बढ़कर 297 हो गयी है। कोरोना के खिलाफ अभियान से जुड़े अधिकारी हॉटस्पॉट जिलों में 42 की कमी आने और ऑरेंज जोन की संख्या में इजाफे को सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। मंत्रालय ने तीन श्रेणियां बनाई हैं।
वैक्सीन 7 परियोजनाओं पर काम जारी : वैक्सीन को लेकर 7 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। हफ्तेभर में इनका पशुओं पर ट्रायल शुरू हो जाएगा। केंद्रीय समन्वय एजेंसी के तौर पर काम कर रहा बायोटेक्नोलोजी विभाग अभी इनकी निगरानी कर रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने एम्स की टेलीमेडिसिन सेवा का अधिकतम सहयोग लेने को कहा है।

The post हॉटस्पॉट सूची से 41 जिले बाहर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Wa6HTp
via Latest News in Hindi

0 Comments