शिमला (निस) : कोरोना से निपटने के लिए ऊना जिला आपदा राहत कोष में 11 अप्रैल तक 29.48 लाख रुपए जमा किए गए हैं। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पाइपलाइंस डिवीजन के उप महाप्रबंधक प्रशांत ठाकुर व प्रचालन प्रबंधक संजय कुमार ने 3.50 लाख का चेक दिया। इसके अलावा पूर्व विधायक ओपी रतन ने भी 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। बरनोह निवासी दिनेश कुमार तथा मेहतपुर निवासी अंकिता सूद ने 21-21 हजार रुपए की धनराशि जिला प्रशासन को दी है।

The post आपदा राहत कोष में जमा हुए 29.48 लाख appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3a3opN7
via Latest News in Hindi

0 Comments