ऑटो रिपेयर दुकानें खुलीं
धर्मशाला (निस) : जिला कांगड़ा में कोरोना का कोई नया मामला न आने से प्रशासन ने किसानों को राहत देने के बाद कुछ और राहतों का ऐलान किया है। जिले में वाहनों की मरम्मत के लिए सुबह 10 बजे से 2 बजे तक ऑटो रिपेयर की दुकानें खुलेंगी। ऑटो रिपेयर की दुकानों में मदन टायर पंक्चर खबली दोसड़का देहरा, विश्वकर्मा ऑटो वर्क्स आलमपुर, विश्वकर्मा ऑटो वर्क्स जुंघा देवी जयसिंहपुर, कोटी टायर एंड पंक्चर (सोनू) सुधेड़ रोड एचआरटीसी बस स्टैंड के नीचे धर्मशाला, दीवान ऑटो स्टोर पपरोला बैजनाथ, प्रीतम ऑटो वर्क्स (नौरा) धीरा, शैलजा ऑटोमोबाइल थुरल, पीके टायर खौला ज्वालामुखी, शर्मा टायर रिट्रेडिंग कॉरपोरेशन पुराना मटौर कांगड़ा और पॉपुलर इंजीनियरिंग ऑटो वर्क्स गग्गल शामिल हैं।
The post ऑटो रिपेयर दुकानें खुलीं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34F0LWb
via Latest News in Hindi
0 Comments