दिल्ली हिंसा जामिया का पूर्व छात्र नेता 10 दिन की हिरासत में
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (एजेंसी)
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व छात्रों के संगठन के अध्यक्ष को फरवरी में उत्तरपूर्वी दिल्ली में दंगे के सिलसिले में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शिफा उर रहमान जामिया समन्वय समिति का सदस्य भी है और दंगों में कथित संलिप्तता के लिए उस पर अवैध गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हमारे पास उसके खिलाफ तकनीकी साक्ष्य थे जिससे पता चलता है कि दंगों के समय उसने भीड़ को उकसाया। दंगा प्रभावित क्षेत्रों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज में भी वह दिखा। हमने उसके फोन रिकॉर्ड और व्हाट्सएप संदेश भी जांच किए हैं जिससे पता चलता है कि दंगों में उसकी संलिप्तता थी।’ पुलिस के मुताबिक उसे अदालत में पेश किया गया जिसने उसे मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए दस दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सांप्रदायिक दंगों में कथित संलिप्तता के लिए अभी तक दस लोगों को गिरफ्तार किया है।
The post दिल्ली हिंसा जामिया का पूर्व छात्र नेता 10 दिन की हिरासत में appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Y7Btil
via Latest News in Hindi
0 Comments