गंगाराम अस्पताल के 108 कोरोना योद्धा क्वारंटाइन
हरीश लखेड़ा/ ट्रिन्यू
नयी दिल्ली, 4 अप्रैल
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 2 मरीजों के संपर्क में आने के कारण डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों समेत 108 मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इनमें से 85 लोगों को उनके घरों में क्वारंटाइन किया गया है, जबकि 23 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक इनमें से किसी के भी कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
दोनों मरीज तबलीगी जमात से संबंधित बताए गये हैं। वे किसी अन्य इलाज के लिए गंगाराम अस्पताल आए थे। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार इन मरीजों के यहां आते समय उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे थे, लेकिन अस्पताल ने एहतियात के तौर पर उनका टेस्ट करवाया, उसमें दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गये। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आये स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। सभी 108 स्वास्थ्य कर्मियों में से 23 जो उनके सीधे संपर्क में आये, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहरहाल, देश में मेडिकल कर्मियों के इतनी बड़ी संख्या में क्वारंटाइन का यह पहला मामला है। वैसे अब तक विभिन्न राज्यों में 50 से ज्यादा डाॅक्टर, नर्स व मेडिकल स्टाफ कोरोना की चपेट में चुके हैं। बीते बुधवार दिल्ली, मुबई के 4 डॉक्टर और 2 नर्स संक्रमित पाए गये थे।
The post गंगाराम अस्पताल के 108 कोरोना योद्धा क्वारंटाइन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UJfPPm
via Latest News in Hindi
0 Comments