अब कानपुर, बिजनौर के अस्पतालों में अभद्रता
कानपुर, 4 अप्रैल (एजेंसी)
गाजियाबाद के बाद अब कानपुर और बिजनौर के अस्पतालों में भी तबलीगी जमात के सदस्यों पर स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। कानपुर स्थित लाला लाजपत राय अस्पताल की प्रधानाचार्य आरती लालचंदानी ने शनिवार को बताया कि दिल्ली से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शिरकत करके लौटे 22 लोगों को पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया। वार्ड अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने अस्पताल कर्मियों से बदतमीजी की है। लालचंदानी ने कहा कि अगर इन लोगों ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बिजनौर के जिला अस्पताल के पृथक वार्ड में रखे गए इंडोनेशिया के 8 नागरिकों सहित 13 लोगों ने हंगामा किया और अंडे, बिरयानी की फरमाइश की। सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि तबलीगी जमात सदस्यों ने सफाईकर्मी से बदतमीजी की। अंडा करी और बिरयानी उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो उन्होंने हंगामा किया।
‘उपद्रवियों’ को गोली मार देनी चाहिए : राज ठाकरे
मुंबई (एजेंसी) : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अस्पताल में पृथक इकाई में रखे जाने के दौरान महिला चिकित्सा कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले तबलीगी जमात के सदस्य ‘किसी साजिश’ में शामिल हैं और उन्हें गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने ऐसे लोगों को चिकित्सा सुविधा देने पर भी सवाल उठाया। मनसे प्रमुख ने मांग की कि लोगों के भीतर ‘भरोसा’ जगाने के लिए ऐसे लोगों की पिटाई की जानी चाहिए और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जाना चाहिए।
The post अब कानपुर, बिजनौर के अस्पतालों में अभद्रता appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3dXRw7A
via Latest News in Hindi
0 Comments