पंचकूला/चंडीगढ़, 21 अप्रैल (नस)
जिला पंचकूला मे 731 पुलिस कर्मचारी नाकों पर दिन-रात मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते 55 पुलिस नाकें लगाए गए हैए जिनमें 33 अन्तर-राज्यीय तथा 22 अन्तरजिला हैं। मंगलवार को नाकों पर 1572 वाहनों को चेक किया गया जिनमें से 101 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पेट्रोलिंग के लिए 14 पेट्रोलिंग वाहनों की व्यवस्था की गई है। आज अप्रैल को कुल 5 फोन कॉल प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के सम्बंध मे बनाए गए कंट्रोल रूम में प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा 35 क्वारंटाइन किए गए लोगों को चेक किया गया। प्रशासन द्वारा बनाए गए शेल्टर होम मे 467 लोगों को पहुंचाया गया। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान लगाए गए नाकों पर नाकाबंदी के दौरान 3487 वाहनों का चालान किया गया तथा 162 वाहनों को इम्पाउण्ड किया गया।

The post पंचकूला में 101 वाहनों के कटे चालान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Vp86Gq
via Latest News in Hindi

0 Comments