धर्मशाला, 1 मार्च (निस)
देवभूमि में पर्यटन कारोबार को नयी दिशा देने के लिए होटल एसोसिएशन धर्मशाला व पर्यटन विभाग के सहयोग से धर्मशाला में टूरिज्म फेस्ट का आयोजन किया गया है। फेस्ट का शुभारंभ रविवार को कांगड़ा के सांसद किशन कपूर ने किया। पर्यटन क्षेत्र के अपनी तरह के इस पहले एवं बड़े मेगा इवेंट में देश-विदेश की ट्रैवल कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। धर्मशाला के होटलियर्स इन ट्रैवल कंपनियों के प्रतिनिधियों को पहाड़ों की प्रकृति और पहाड़ की संस्कृति की झलक दिखाते हुए यहां के प्रसिद्ध स्थानों की सैर भी करवाएंगे और कांगड़ा घाटी के बेहतरीन पर्यटन स्थालों से इन्हें रू-ब-रू करवाएंगे। फेस्ट का समापन पूर्व सीएम शांता कुमार 2 मार्च को करेंगे।

The post किशन कपूर ने किया टूरिज्म फेस्ट का उद्घाटन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cowcaE
via Latest News in Hindi

0 Comments