होशियारपुर में रविवार को पुलिस फायरिंग के आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते पुिलस अधिकारी। -निस

होशियारपुर, 1 मार्च (निस)
शराब कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग में थाना सिटी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में नशीला पॉउडर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही विभिन्न थानों में संगीन किस्म के सात मामले दर्ज हैं। थाना सिटी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीएसपी सिटी जगदीश राज अत्री व थाना प्रभारी गोबिंदर कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को सायं के समय शराब कारोबारी नरेश अग्रवाल के घर के बाहर हैलमेट पहने बाइक सवारों ने गोली चलाई थी। इस दौरान उनका निजी सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी पारस को गिरफ्तार कर घटना के समय प्रयोग किए हथियार पहले ही बरामद कर लिए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर उक्त प्रकरण में फरार आरोपी राजिंदर कुमार उर्फ बांगड़ को उस समय काबू कर लिया जब वह रेलवे स्टेशन के पास से बाइक पर गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाशी के दौरान उससे 160 ग्राम नशीला पॉउडर, एक छोटा कांटा व लिफाफे बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बिन्नी गुजर के गैंग में काम करता है और उक्त घटना भी उसने बिन्नी गुजर के कहने पर ही की थी।

The post शराब कारोबारी के घर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39fVzcK
via Latest News in Hindi

0 Comments