खरड़ में बुधवार को गंदगी दिखाते हुए बंगाला बस्ती के निवासी।
-स

खरड़, 18 मार्च (स)
खरड़ नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 6 के पूर्व काउंसलर रजिंदर सिंह नंबरदार ने मांग की है कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक कराई जाए। गंदगी से लोग काफी परेशा हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नगर काउंसिल को बंगाला बस्ती के पास गंदगी के ढेर को स्थाई रूप से साफ करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि यहां काफी कूड़ा डंप किया जाता है। इसी के साथ ही लोग यहां मरे हुए जानवरों के शव फेंक देते हैं। नगर काउंसिल के अधिकारी का कहना है कि जल्द कूड़ा उठाने का प्रबंध किया जाएगा।

The post बंगाला बस्ती क्षेत्र में गंदगी, लोग त्रस्त appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xRD94r
via Latest News in Hindi

0 Comments