चंडीगढ़, 18 मार्च (ट्रिन्यू)
चंडीगढ़ के गांव फैदां के लोगों ने आम आदमी पार्टी के साथ मिल कर गांव के पुल की हालत को लेकर सांसद व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ वार्ड-23 के अध्यक्ष दलीप कुमार एवं प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि फैदां के निवासियों को प्रशासन और अब तक चुने हुए पार्षदों, महापौरों और सांसदों ने शहर के विकास कार्यों से हमेशा अलग रखा। सबसे बड़ा विषय गांव के बीचो-बीच बने पुल का जर्जर होना है। इन लोगों का कहना था कि हर रोज स्थानीय निवासी इस पुल से गुजरते हैं, जिसमें कभी भी कोई दुर्घटना का शिकार हो सकता है। पुल पर गड्ढे बन चुके हैं, जिसके कारण मजबूरन उन्हें पुल पर बने पाइप के सहारे पार करना पड़ता है। इन लोगों का कहना था कि अगर इस पुल पर कोई भी हादसा होता है तो प्रशासन व राजनेता इसके जिम्मेदार होंगे। दलीप कुमार ने कहा कि जब पार्टी के लोग उक्त पुल को देखने गए तो वहां एक छात्रा का पैर फंस गया व उन लोगों ने उसका पैर निकालने में मदद की।
युवा नेता ललित मोहन कॉलोनी सैल के अध्यक्ष राधेश्याम यादव, वार्ड-23 के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा से मिलकर तुरंत इस पुल को बनवाने का प्रयास करेंगे।

The post लोगों ने सांसद, प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2x617bF
via Latest News in Hindi

0 Comments