राजपुरा, 18 मार्च (निस)
कांग्रेस पार्टी के चीफ व्हिप और राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज के सबसे नजदीकी व जमीन से जुड़े ब्लॉक कांग्रेस देहाती के प्रधान बलदेव सिंह गद्दोमाजरा को मार्केट कमेटी राजपुरा का चेयरमैन नियुक्त करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक कंबोज ने भी गद्दोमाजरा की नियुक्ति पर खुशी प्रगट करते हुए उन्हें बधाई देने के साथ सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पंचायतों के मुखी, जिला परिषद, ब्लाक समिति व आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने गद्दोमाजरा की नियुक्ति पर सिरोपा पहना कर स्वागत किया। विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने कहा कि बलदेव सिंह गद्दोमाजरा पार्टी की लंबे अरसे से सेवा कर रहे हैं, उन्होंने पार्टी को सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
कांग्रेस यूथ के जिला प्रधान निर्भय सिंह मिलटी, पीआरटीसी के सीनियर वाइस चेयरमैन गुरिन्द्र सिंह दूआ, नगर कौंसिल के प्रधान नरिन्द्र शास्त्री, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन भुपिन्द्र सैणी, पैप्सू टाउन शिप विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन विनय निरंकारी, कांग्रेस जिला महासचिव सुरेश वधावन, ने भी गद्दोमाजरा को सम्मानित किया।

The post गद्दोमाजरा के चेयरमैन बनने पर वर्करों में खुशी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/393t2Gm
via Latest News in Hindi

0 Comments