पंजाब में राजनीतिक क्रांति लाएगी आप : नीना मित्तल
राजपुरा में बुधवार को पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ पत्रकारों से बातचीत करतीं नीना मित्तल और अन्य। -निस
राजपुरा, 18 मार्च (निस)
आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज व प्रदेश व्यपार विंग की अध्यक्ष नीना मित्तल की अगुआई में चल रहे सदस्यता अभियान का पार्टी को उस वक्त बड़ा फायदा पहुंचा जब गांव खड़ोला व मिर्जापुर के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। नीना मित्तल ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए उन्हें बनता मान-सम्मान दिलवाने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए नीना मित्तल ने कहा कि पंजाब की भलाई के लिए दूसरी पार्टियों को त्याग कर प्रदेश में एक बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाकर देखो कि किस प्रकार नि:स्वार्थ भाव से प्रदेश में राजनीतिक क्रांति लाई जाती है। इस अवसर पर महिन्द्र सिंह, अवतार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, दिनेश मेहता, अमित कुमार, एडवोकेट अमरिन्द्र सिंह, हरप्रीत सिंह, हरविन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, इस्लाम अली, अनिता रानी, मुकेश खेड़ा सहित काफी संख्या में गांवों के गणमान्य लोगों के अलावा महिलाएं भी मौजूद रही।
The post पंजाब में राजनीतिक क्रांति लाएगी आप : नीना मित्तल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3a4jKey
via Latest News in Hindi
0 Comments