पार्क में सैर कर रही महिला पर हमला, अभद्र व्यवहार, केस दर्ज
मोहाली,18 मार्च (निस)
फेज-5 स्थित पार्क नंबर -41 में सैर कर रही महिला को जान से मार देने की नीयत से हमला करने व उससे अभद्र व्यवहार करने के आरोप में फेज-1 थाना पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। परमजीत कौर (61) निवासी फेज-5 मोहाली की शिकायत पर गुबख्श सिंह निवासी मकान नंबर -1562 फेज-5 की के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता परमजीत कौर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह शाम की सैर करने के लिए फेज-5 स्थित पार्क नंबर -41 में हरी मंदिर गई थी। वह वह पार्क के नजदीक कोठी नंबर -1562 में रहने वाले गुरबख्श सिंह, जिसको आम व्यक्ति डॉक्टर के नाम से जानते हैं, उसे रोककर अभद्र व्यवहार करने लगा। उसने आरोप लगाया कि गुरबख्श ने गालियां निकालते हुए उसके गले में डाला हुआ शॉल खींचकर उतारने की कोशिश की तो वह शोर मचाकर भागने लगी, लेकिन गुरबख्श ने उसका रास्ता रोककर उस पर गंडासी से हमला करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि वह बच गई और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए, जिसके बाद गुरबख्श मौके से फरार हो गया।
The post पार्क में सैर कर रही महिला पर हमला, अभद्र व्यवहार, केस दर्ज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Ulcswi
via Latest News in Hindi
0 Comments