पूर्व विधायक कंग के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
मोहाली में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता अपने द्वारा किए गए समाज सेवी कार्यों की फोटो दिखाते हुए। -निस
मोहाली, 18 मार्च (निस)
हाईकमान की ओर से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कृपाल सिंह खिजराबाद को मार्केट कमेटी कुराली का चेयरमैन नियुक्त करने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक जगमोहन सिंह कंग के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही मोर्चा खोल दिया है। यूथ कांग्रेस हलका खरड़ के पूर्व प्रधान राणा कुशलपाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पक्षपात करने के आरोप लगाए हैं। राणा कुशलपाल ने कहा कि जिस कृपाल सिंह को जगमोहन सिंह कंग की सिफारिश पर मार्केट कमेटी कुराली का चेयरमैन बनाया गया है उस कृपाल सिंह के नाम की सिफारिश जगमोहन सिंह कंग ने अपने रिश्तेदार ब्रिगेडियर बलविंदर सिंह के कहने पर हाईकमान में की थी। उन्होंने कहा कि कई कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन पूर्व विधायक जगमोहन कंग ने उन सभी को नजरअंदाज किया है।
The post पूर्व विधायक कंग के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Ws3QGT
via Latest News in Hindi
0 Comments