बीबीएन, 18 मार्च (निस )
विदेश भेजने के नाम पर बद्दी के एक व्यक्ति को लाखों का चूना लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पीड़ित ने बद्दी थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। दिल्ली के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बद्दी के व्यक्ति ने पुलिस में बताया था कि उसे कनाडा भेजने के नाम पर पहले 5.25 लाख रुपये नकद ले लिए और इसके बाद इसके बैंक खाते से 5,88,093 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी कमलेश निवासी 21/249 योगेश्वर अपार्टमेंट सोला रोड नारंगपुर, अहमदाबाद गुजरात हाल किरायेदार भैरों सिंह मकान नंबर-27 गली नंबर-1 भद्रपुर दिल्ली और सिमरणजीत सिंह निवासी मकान नंबर 4145 गली नंबर-1 जगजीवन निवासी रायगढ़पुरा करोलबाग, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

The post विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख ठगे, 2 आरोपी गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3b8WPim
via Latest News in Hindi

0 Comments