श्रीनगर, 15 मार्च (एजेंसी)
नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने रविवार को पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के सभी दलों से केंद्र शासित प्रदेश के बाहर जेलों में रखे गए सभी लोगों को ‘मानवीय’ आधार पर वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से एकजुट होकर अपील करने को कहा।
शुक्रवार को रिहा होने के बाद अपने पहले बयान में फारूक ने कहा कि रिहाई के बाद से ही वह राजनीतिक बयान देने से बचते रहे हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पिछले साल 5 अगस्त से देखे गए महत्वपूर्ण बदलावों के मद्देनजर राजनीतिक विचारों के ‘स्वतंत्र और स्पष्ट आदान-प्रदान’ की वकालत की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दल रिहाई की मांग करेंगे।

‘जेके अपनी पार्टी’ की शाह से भेंट
नयी दिल्ली (एजेंसी) : नवगठित ‘जेके अपनी पार्टी’ के एक शिष्टमंडल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर की जनसांख्यिकी में बदलाव के डर को दूर करते हुए उसे जल्द राज्य का दर्जा वापस करने का आश्वासन दिया। पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में शिष्टमंडल और गृह मंत्री के बीच लगभग 2 घंटे तक बैठक चली। इसके बाद, बुखारी ने कहा जनसांख्यिकी में संभावित बदलाव को लेकर लोगों के बीच डर, राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने और हिरासत में रखे गए नेताओं की रिहाई के मुद्दों पर बात हुई। बुखारी ने कहा कि गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसांख्यिकी में बदलाव का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने यह भी दोहराया कि सरकार जम्मू – कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

The post बंदियों की रिहाई काे साथ आएं सभी दल : फारूक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WgElIP
via Latest News in Hindi

0 Comments