चंडीगढ़, 22 मार्च (ट्रिन्यू)
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग गर्ग ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देश के व्यापारी प्रतिनिधियों से बाजारों की हलचलों पर चर्चा की। उन्होंने मांग की है कि इस संकट की घड़ी को देखते हुए जनता की तरफ जो भी बैंकों की किस्त व लोन देना बनता है, उसकी समय सीमा बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि वार्षिक सालाना रिटर्न जो 31 मार्च तक भरना होता है, उसकी भी तारीख बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को व्यापारियों सहित हर वर्ग के लिए राहत पैकेज देना चाहिए।

The post व्यापार मंडल ने मांगा राहत पैकेज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bjQUY1
via Latest News in Hindi

0 Comments