चंडीगढ़, 22 मार्च (ट्रिन्यू)
हरियाणा कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए राहत पैकेज घोषित न किए जाने पर प्रदेश सरकार को घेरा है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 3 लाख से अधिक पंजीकृत मजदूरों को तीन-तीन हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
इसी तरह राजस्थान सरकार ने राहत प्रदान की है। कुमारी सैलजा ने इसी को आधार बनाते हुए रविवार की शाम एक ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस शासित पंजाब व राजस्थान की सरकारों द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों प्रशंसनीय हैं।
जिन्होंने आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। दोनों सरकारों द्वारा अपने निवासियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय भी स्वागत योग्य है। सैलजा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को भी जनता के हितों का ध्यान रखते हुए ऐसे कदम उठाने चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा है कि ऐसे संकट में नागरिकों की मदद करने और मंदी से बचने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तुरंत आर्थिक उपाय और कदम उठाने चाहिए।

The post पंजाब, राजस्थान से सीख ले हरियाणा : सैलजा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2U9pZbF
via Latest News in Hindi

0 Comments