चंडीगढ़, 22 मार्च (ट्रिन्यू)
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश के कर्मचारियों से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ युद्ध के समय सैनिकों की तरह कार्य करने का आह्वान किया है। संघ ने आवश्यक सेवाओं मे लगे कर्मचारियों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। संघ प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी व वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों से यह आह्वान करते हुए सरकार से भी आवश्यक सेवाओं (विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं) में लगे सभी कर्मचारियों को सेफ्टी किट देने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को सुरक्षित व उनका हौसला बना कर रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। संघ नेताओं ने रोडवेज की बसों, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों, बिजली के सब-स्टेशनों सहित सभी विभागों के कार्यलयों को सेनेटाइज करने की मांग की है। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी और आउटसोर्सिंग, अनुबंध, पार्ट टाइम व डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों को विशेष मदद देने की भी मांग की है।

The post स्वास्थ्य सेवाओं में लगे कर्मियों को मिले सेफ्टी किट : सकसं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UaxVt5
via Latest News in Hindi

0 Comments