राजनीति से ऊपर उठकर हो महामारी से लड़ाई : दीपेंद्र
चंडीगढ़, 22 मार्च (ट्रिन्यू)
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप पर कहा कि कोरोना मानवता का दुश्मन है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हम एकजुटता से ही कोरोना से लड़ाई जीत सकते हैं। राजनीति से ऊपर उठकर हम सभी को सामूहिक रूप से कोरोना की समस्या का सामना करना है। उन्होंने कहा कि हम जीतेंगे और कोरोना हारेगा।
रविवार को चंडीगढ़ से जारी एक बयान में दीपेंद्र ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए डॉक्टरों व पैरा-मेडिकल स्टाफ दिन-रात जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को इससे निपटने के लिए सरकार स्क्रीनिंग व टेस्टिंग सुविधाओं, इमरजेंसी सुविधाओं में विस्तार, आईसोलेशन व आईसीयू बैड की उपलब्धता जैसे कदम उठाने होंगे। साथ ही आर्थिक चोट झेल रहे वर्गों को राहत देने की मांग भी उन्होंने की है। दीपेंद्र ने कहा कि सरकार से मेरी ये उम्मीद विपक्षी सांसद के तौर पर नहीं बल्कि भारतीय नागरिक के रूप में है। यहां बता दें कि भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के साथ लंच के चलते दीपेंद्र ने खुद को 14 दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन में रखा हुआ है। रविवार को दुष्यंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं। दीपेंद्र ने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है।
The post राजनीति से ऊपर उठकर हो महामारी से लड़ाई : दीपेंद्र appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3dq50Jo
via Latest News in Hindi
0 Comments