चंडीगढ़, 8 मार्च (ट्रिन्यू)
पंंजाब विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. गुरप्रीत कौर को ‘ए मेटालोसोम एसेम्बली एंड ए प्रोसेस फार प्रीप्रेशन देअरआफ’ शीर्षक से पेटेंट मिल गया है। दो काम करने वाले मेटालोसोम्स (मेटल जो लिपोसोम लिये हो) को थेरेप्यूटिक एक्टिविटी (एंटी कैंसर) के जरिये डेवलप किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर यह ड्रग कैरिअर भी बन जाता है। सबसे अहम बात यह है कि यह एंटीमाइक्रोबियल एक्टिविटी भी रखता है। इस पेटेंट का महत्व इसलिये भी बढ़ जाता है कि मानवता ऐसे मुहाने पर खड़ी है जहां पूरी दुनिया दो चुनौतियों का सामना कर रही है, एक है कैंसर का उपचार और दूसरा एंटी-बायोटिक के खिलाफ बैक्टीरिया की रेजिस्टेंस बढ़ रही है। इनसे लड़ने के लिये या तो नई दवाएं चाहिए, जिन पर बहुत लागत आती है, या फिर मौजूदा ड्रग्स के नये फामूर्लेशन्स का वैकल्पिक इस्तेमाल कर सकते हैं।

The post डॉ. गुरप्रीत कौर को मिला पेटेंट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39CFrCn
via Latest News in Hindi

0 Comments