कालका रेलवे ग्राउंड के समीप संत निरंकारी भवन में रविवार को आयोजित शिविर में रक्तदान करते लोग। -निस

पिंजौर, 8 मार्च (निस)
कालका रेलवे ग्राउंड के समीप संत निरंकारी भवन में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 35 महिलाओं, 87 पुरुषों सहित 122 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कालका एसडीएम राकेश संधू ने शिविर का उद्घाटन कर कहा कि संत निरंकारी मिशन विश्वभर में समाज कल्याण के कार्यों में आगे है समाज को मिशन की गतिविधियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिविर में जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ ने 71, जीएमएसएच सेक्टर-16 की टीम ने 51 यूनिट रक्त एकत्रित किए। इसमें 35 महिलाओं और 87 पुरुषों का रक्त लिया गया।

The post शिविर में 274 ने किया रक्तदान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2v4zDm6
via Latest News in Hindi

0 Comments