पठानकोट, 31 मार्च (निस)
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए गांवों की ओर से अपने स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम करने शुरू कर दिए गए हैं। पठानकोट के साथ लगते कई गांवों के मुख्य रास्ते सील किए जा रहे हैं। गांव मनवाल के सरपंच करण सिंह कन्नू ने बताया कि गांव के मुख्य रास्तों को सील कर दिया गया है। जहां गांव के युवक बारी-बारी ड्यूटी दे रहे हैं और गांव के निवासियों को जरूरी चीजें लाने के लिए प्रशासन द्वारा दी गई समय की छूट में ही जाने दिया जा रहा है और उनके आने पर वाहन सहित उन्हें सैनिटाइज करके गांव में जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को गांव में आने नहीं दिया जा रहा है।

The post कई गांवों ने सील किए मुख्य रास्ते appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WWzZXp
via Latest News in Hindi

0 Comments