यरुशलम, 15 मार्च (एजेंसी)
यरुशलम की एक जिला अदालत ने रविवार को ऐलान किया कि वह कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के चलते इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आपराधिक मुकदमे पर सुनवाई दो महीने तक के लिए टाल रही है। नेतन्याहू को कई घोटालों के संबंध में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोप में मंगलवार को अदालत में पेश होना था। सरकार ने आपात स्वास्थ्य कदम उठाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी। अदालत ने ऐलान किया कि वह 24 मई तक सुनवाई टाल रही है।

The post कोरोना : नेतन्याहू के मुकदमे की सुनवाई टली appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3d0HqTd
via Latest News in Hindi

0 Comments