खाद्य सामग्री बंटने पर मची आपाधापी
कुरुक्षेत्र(हप्र) : कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों को भोजन तथा खाने पीने का सामान देने के लिए जहां सामाजिक संस्थाओं तथा प्रशासन द्वारा पूरे प्रबंध किए गए हैं । वहीं कुछ लोगों ने इसे धंधा बना लिया है और उन्होंने राशन तथा खाने का सामान लेने में आपाधापी मचाई हुई है। जहां कहीं भी कोई संस्था या कार्यकर्ता भोजन या सामान बांटने जाता है वहां ये लोग विशेषकर एक समुदाय से संबंधित लोग पहुंच जाते हैं और खूब अफरातफरी मचाते हैं।
कईं-कईं बार सामान ले रहे हैं। आपस में भी लड़ाइयां कर रहे हैं। इतना ही नहीं घूम फिरकर इनमें से कईं लोगों के घरों में भी पहुंच रहे हैं। यहां झांसा रोड़ पर आज प्रात: जब कुछ खाने का सामान बांटा जा रहा था तो वहां ऐसे ही लोगों ने सामान लेने के लिए खूब अफरातफरी मचाई। आपस में भी लड़ाइयां की और खींचतान की। झांसा रोड पर भी आपा-धापी का माहौल रहा। ऐसे में इन लोगों ने राहत सामग्री के वितरण में अव्यवस्था फैलाने का काम किया।
The post खाद्य सामग्री बंटने पर मची आपाधापी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UVKojs
via Latest News in Hindi

0 Comments