शिमला (निस) : लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने 14 अप्रैल तक अपने सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और प्रशिक्षण केंद्र बंद कर दिए हैं। प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने आज जारी आदेशों में कहा है कि इस अवधि के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रदेश सरकार के सभी कार्यालय पहले की तरह खुले रहेंगे। उन्होंने अवकाश की इस अवधि के दौरान कर्मचारियों को घर से बाहर न निकलने के आदेश भी दिए हैं।

The post हिमाचल में 14 तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2w31Ie2
via Latest News in Hindi

0 Comments