कैथल (हप्र) : लॉकडाउन का सातवें दिन भी लोग बेवजह घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुबह के समय कई लोग पार्क तो कई सड़कों पर घूमते देखे गए। सब्जी मंडी में लॉकडाउन की अवेहलना हुई। अलर्ट के साथ साथ प्रशासन सख्ती भी दिखा रहा है। प्रशासन ने अस्थाई जेल तक बना दी हैं। जांच पड़ताल के लिए समय समय पर डीसी, एसपी, आईजी व्यवस्थाओं का जांच कर रहे हैं। कैथल के लोगों के लिए फिलहाल एक अच्छी खबर यही है कि अभी तक कोरोना का कोई पॉजिटीव केस सामने नहीं आया है। हिमाचल से 300 किलोमीटर पैदल चलकर कैथल पहुंचे राजस्थान जाने वाले प्रवासी मजदूरों को पुलिस ने होम शेल्टर में पहुंचाया।

The post कैथल में कोई पाॅजिटिव केस नहीं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xFMM5U
via Latest News in Hindi

0 Comments