लुधियाना, 31 मार्च (निस)

लुधियाना काबुल के गुरुद्वारा में आतंकी हमले में मारे गए 2 सिखों के मंगलवार को अंतिम संस्कार के दौरान बिलखते परिजन। -हिमांशु महाजन

काबुल के एक गुरुद्वारा में आतंकवादियों की गोली से मारे गए लुधियाना के जीवन सिंह और शंकर सिंह का अंतिम संस्कार आज यहां सिख धार्मिक रीति-रिवाजों में कर दिया गया। अंतिम संस्कार में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पाली, यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा और कई अन्य उपस्थित थे।
प्रितपाल सिंह पाली ने कहा कि एसजीपीसी ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार के लिए एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यूथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि अकाली दल दुख की इस घड़ी में इन परिवारों के साथ है।

The post काबुल में मारे गए लुधियाना  के 2 सिखों का अंतिम सस्कार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2X2zcnV
via Latest News in Hindi

0 Comments