वाहन चलाकर खाद्य पदार्थ बांट रही प्रिया
जगाधरी में लाकडाउन के दौरान खुद वाहन ड्राइव कर खाद्य पदार्थ बांटती शांति फाउंडेशन एनजीओ की सदस्य प्रिया अरोड़ा। -निस
जगाधरी (निस) : कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा किए गए लाकडाउन में हर कोई अपने -अपने अंदाज में सेवा कर रहा है। कुछ तो अपने घर में खाना बनाकर इसके पैकेट राह चलते जरूरतंमदों को दे रहे हैं। वहीं शांति फाउंडेशन नामक एनजीओ भी जी जान से सेवा करने में जुटा हुआ है। संस्था से जुड़ी युवती प्रिया अरोड़ा खुद वाहन चलाकर इस मुहिम से जुड़े फील्ड कर्मचारियों व जरूरतंमदों को खाद्य पदार्थ पहुंचा रही है। प्रिया ने बताया कि सभी पुलिस नाकों व गश्त करने वाले मुलाजिमों को जूस दिया जा रहा है। वहीं राह चलते जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन भी सर्व किया जा रहा है। पानी की सेवा भी की जा रही है। उनका कहना है कि सब मिलजुलकर इस संकट से भी पार पा लेंगे।
The post वाहन चलाकर खाद्य पदार्थ बांट रही प्रिया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2w7O4Xc
via Latest News in Hindi
0 Comments