‘शहीद प्रभाकर ने मानवता की सेवा के लिए न्योछावर कर दिया जीवन’
राजपुरा, 17 मार्च (निस)
महाबीर क्रांति सेवा संघ व समाज के देश भक्तों के सनिध्य में अमर शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर जी का शहीदी समारोह शहर के आर्य समाज मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें विशेष तौर पर हिन्दुस्तान रिपब्लिक आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के भतीजे पं. सुजीत आजाद, संगठन मंत्री किसान संघ राजस्थान राजवीर सिंह, संघ के चेयरमैन अशोक चक्रवर्ती व स्वागत कमेटी के चेयरमैन राकेश कुकरेजा रिंकू, विजय प्रभाकर ने पहुंच कर भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करवाया। इस मौके पं सुजीत आजाद ने अपने संबोधन में बताया कि सत्यप्रकाश प्रभाकर ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था और वह इलाके के हरमन प्यारे नेता के तौर पर पहचाने जाने जाते थे। सत्यप्रकाश प्रभाकर को 16 मार्च, 1990 को कुछ सिरफिरे आंतकवादियों ने गोलियां मारकर शहीद कर दिया था। समारोह में धर्मिक, समाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रमुखों सहित संघ के उपचेयरमैन तेजपाल शैली, अध्यक्ष राजकुमार वधवा, भाजपा नेता डा. अजय चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक चावला, प्रवीन छाबड़ा, महिन्द्र अरोड़ा, विशाल पुरी, प्रदीप भाटिया सहित कई अन्य मौजूद थे।
The post ‘शहीद प्रभाकर ने मानवता की सेवा के लिए न्योछावर कर दिया जीवन’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QnYGbm
via Latest News in Hindi

0 Comments