मजदूर परिवारों को दिया राशन
बाबैन क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन वितरित करते नम्बरदार लखबीर उर्फ अंग्रेज सिंह ठेकेदार। -रामकुमार
बाबैन (निस) : जरूरतमंद मजदूर परिवारों तक राशन पहुंचाने के लिए बाबैन के नम्बरदार लखबीर सिंह उर्फ अंग्रेज सिंह ठेकेदार ने स्वयं कमान संभाली है। उन्होंने बस्तियों में जाकर वहां रह रहे 200 गरीब व मजदूर परिवारों को अपनी जेब से करीब 10 दिन का कच्चा राशन जैसे आटा, चावल, चीनी, तेल, चाय पत्ती व अन्य खाद्य सामान वितरित किया। लखबीर सिंह के साथ राशन वितरण का कार्य पंच मनोज धवन, पंच संजीव उर्फ चतर बांगड़, जसबीर सिंह, प्रधान जोगा सिंह, पंच बिट्टू, पंच परविन्द्र सिंह आदि ने किया। राकेश कालड़ा, हरभजन उर्फ भज्जी, राकेश सहित अनेक युवाओं की टीम ने आज बाबैन की इंदिरा कालोनी, बागडिय़ों की झोपड़ियों, अनाज मंडी के मजदूरों सहित अनेक बस्तियों में जाकर वहां रह रहे गरीब लोगों को कच्चा राशन वितरित किया। इस अवसर पर नम्बरदार लखबीर ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा की स्थिति में हमें एक दूसरे की मदद के लिए खुले दिल से प्रयास करने चाहिए।
The post मजदूर परिवारों को दिया राशन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xzvXcZ
via Latest News in Hindi
0 Comments