नयी दिल्ली/मुंबई : बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी मां एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खुद को लोगों से पृथक करने की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और अपना दल की अनुप्रिया पटेल शुक्रवार को स्व-पृथक हो गये। दरअसल, कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सिंह उन कई सांसदों में शामिल थे जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 18 मार्च को आयोजित एक जलपान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह बुधवार को परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति पर संसदीय दल की एक बैठक में भी शामिल हुए थे जिसमें करीब 20 सांसद शरीक हुए थे। गायिका ब्रिटेन से लखनऊ लौटी थीं। बताया जाता है कि भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति समेत कई लोगों के संपर्क में अाए थे। इस बीच, बताया गया कि हरियाणा से हाल ही में राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी उनके संपर्क में आए थे। अब उन्होंने भी खुद को पृथक कर लिया है। पूरे प्रकरण के बाद कई लोगों ने संसद सत्र को स्थगित करने की मांग की। उत्तर प्रदेश सरकार ने कनिका पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

The post गायिका कनिका संक्रमित, संपर्क में आई हस्तियां आइसोेलेट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/33xH8im
via Latest News in Hindi

0 Comments