शारीरिक रूप से घर में, मानसिक रूप से वानखेड़े में हूं : सूर्यकुमार
मुंबई, 30 मार्च (एजेंसी)
घरेलू क्रिकेट में वनडे प्रारुप में शानदार लय में चल रहे मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लॉकडाउन के कारण शारीरिक रूप से अपने घर पर जरूर है लेकिन मानसिक तौर वह वानखेड़े स्टेडियम में है। कोरोना संक्रमण के कारण अगर देश भर में लॉकडाउन नहीं होता तो रविवार को वानखेड़े के मैदान में आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया होता। कोविड-19 के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाला गया है लेकिन सरकार के द्वारा घोषित 21 दिन के लॉकडाउन के कारण इसके रद्द होने की संभावना अधिक है। यादव ने वानखेड़े मैदान और अपने घर में रहने की तसवीर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘मानसिक रूप से वानखेड़े स्टेडियम में हूं। शारीरिक रूप से घर में हूं। यह समय भी गुजर जाएगा।’
The post शारीरिक रूप से घर में, मानसिक रूप से वानखेड़े में हूं : सूर्यकुमार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WVI3b9
via Latest News in Hindi
0 Comments