नयी दिल्ली, 30 मार्च (एजेंसी)
अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने कोविड-19 के कारण 30 जून तक उन सभी प्रतियोगिताओं को निलंबित कर दिया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की जरूरत थी। आईटीटीएफ की कार्यकारी समिति ने कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस कार्यक्रम पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा की। आईटीटीएफ ने कहा, ‘कोविड-19 महामारी और टोक्यो 2020 ओलंपिक के स्थगन के कारण अनिश्चितता को देखते हुए आईटीटीएफ की कार्यकारी समिति इस निर्णय पर पहुंची है कि 30 जून तक जिन टूर्नामेंटों में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की जरूरत है उसे निलंबित किया जाता है।’

The post आईटीटीएफ ने 30 जून तक की प्रतियोगिताएं निलंबित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39u8SFO
via Latest News in Hindi

0 Comments