अजमेर में कार-डंपर की भिड़ंत, 5 की मौत
जयपुर, 18 मार्च (एजेंसी)
राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ में बुधवार को अल सुबह एक कार और डंपर की भिडंत में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जयपुर-नागौर मेघा राजमार्ग पर जुणदा गांव के पास कार और डंपर की भिडंत में कार में सवार सुरेन्द्र सिंह उर्फ सुरेश, मनोज कलवाणियां, संदीप पूनिया, संजय शर्मा और अमित की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार पांचों लोग जयपुर से नागौर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। डंपर को जब्त कर लिया गया है।
The post अजमेर में कार-डंपर की भिड़ंत, 5 की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Uiy1hd
via Latest News in Hindi
0 Comments