चंडीगढ़/पंचकूला, 18 मार्च (नस)
सेक्टर-32 स्थित पेइंग गेस्ट में लगी भीषण आग में दम तोड़ने वाली तीन छात्राओं को जिला कानून सेवा प्रधिकरण ने मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। प्राधिकरण हर छात्रा को 3.80 लाख की राशि मुआवजे के तौर पर प्रदान करेगा। प्राधिकरण ने आज 7 अलग अलग मामलों में पीड़ितों के परिवार को पीड़ित सहायता योजना के अंतर्गत 39 लाख रुपए मुआवज़ा देने का ऐलान किया है।
इस बारे अथारिटी के सचिव और सीजेएम अशोक कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को सेक्टर -32 में चल रहे गैरकानूनी पीजी में अचानक आग लग गई थी। इस दौरान हरियाणा के हिसार की रहने वाली मुस्कान, पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली पाकशी और कपूरथला की रहने वाली अन्य छात्रा की मौत हो गई थी। इस सम्बन्धित पीडित परिवारों ने अथारिटी के पास अंतरिम मुआवज़ा देने की अपील की गई थी। ज़िला कानूनी सेवा अथारटी ने पीडित परिवारों को 3.80 लाख रुपए प्रत्येक परिवार अंतरिम मुआवज़ा देने का फ़ैसला किया है, जो कि केस की सुनवाई दौरान दिया जायेगा।
अशोक कुमार ने बताया कि अथारिटी की तरफ से तीन सड़क हादसों के मामलों में 17 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा एक लड़की के कत्ल केस सम्बन्धित 10 लाख रुपए पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा दिया जायेगा।

The post पीजी में मृत 3 छात्राओं को प्राधिकरण देगा मुआवजा राशि appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/33y5atE
via Latest News in Hindi

0 Comments