ऊना में पलटी दिल्ली-मैक्लोडगंज वोल्वो
धर्मशाला, 1 फरवरी (निस)
पुलिस थाना ऊना के तहत धुसाड़ा में आज सुबह एक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 4 लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से मैक्लोडगंज जा रही बस सुबह करीब 6 बजे धुसाड़ा में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार परिचालक समेत चार लोगों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से एक घायल विजय रेफर कर दिया गया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
The post ऊना में पलटी दिल्ली-मैक्लोडगंज वोल्वो appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2GHE4FP
via Latest News in Hindi
0 Comments