शिमला, 1 फरवरी (निस)
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बर्फबारी से बंद सड़कों व इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहने पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार के आपदा प्रबन्धों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि दुःख की बात है कि प्रदेश की राजधानी शिमला के ऊपरी बर्फीले क्षेत्रों की तीन सौ से अधिक सड़कें पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी हैं। प्रशासन ने अभी तक इन क्षेत्रों की कोई सुध नहीं ली है। केवल अपने कार्यालयों में बैठ कर राहत कार्यों की समीक्षा बैठकें तो की जा रही हैं पर धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है।
राठौर ने आज शिमला में कहा कि मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्री इन दिनों दिल्ली विधानसभा चुनावों के प्रचार में व्यस्त हैं। उन्हें प्रदेश की कोई चिंता नहीं है। सचिवालय का काम पूरी तरह ठप पड़ा है। राठौर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि सरकार को दिल्ली विधानसभा चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण है। लोगों की समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदेश में डिपुओं से सब्सिडी की दाले गायब हो गई है।

The post सरकार दिल्ली चुनाव में व्यस्त, प्रदेश की नहीं कोई चिंता : कांग्रेस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/36OSAGj
via Latest News in Hindi

0 Comments