सोलन (निस) :
सदर थाना के तहत सोलन के रबौण में एक युवक ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अंकुश (22) निवासी राजगढ़ के रूप में हुई है। वह यहां अपनी माैसी के पास पढ़ाई करने के लिए रहता था। युवक ने आज तब खुदकुशी की जब वह घर पर अकेला था। परिवार वाले जब घर आए तो युवक फंदा लगाकर कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post युवक ने लगाया फंदा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2GIZ0Mn
via Latest News in Hindi

0 Comments