पंजाबी लेखक जसवंत सिंह का निधन
चंडीगढ़, 1 फरवरी (एजेंसी)
प्रख्यात पंजाबी लेखक, उपन्यासकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता जसवंत सिंह कंवल का शनिवार को मोगा जिला स्थित उनके गांव में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह 101 वर्ष के थे। कंवल के प्रपौत्र सुमेल सिंह सिद्धू ने कहा कि अंतिम संस्कार रविवार को डुढीके गांव में किया जाएगा। कंवल पंजाबी भाषा के मशहूर उपन्यासकार और लघु कहानी लेखक थे। डुढीके में जन्मे कंवल ने किशोरावस्था में ही स्कूल छोड़ दिया और मलाया चले गए जहां उनकी रुचि साहित्य में जगी। कुछ साल बाद वह डुढीके लौटे ओर फिर वहीं रहने लगे। उन्हें 2007 में पंजाबी साहित्य शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने कंवल के निधन पर दुख जताया है।
The post पंजाबी लेखक जसवंत सिंह का निधन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2uSdwyS
via Latest News in Hindi
0 Comments